उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड से मकान मलबे में समाया, 3 लोग दबे; तबाही का मंजर
पौड़ी, अगस्त 18 -- Pauri Landslide: उत्तराखंड में मॉनसून आफत थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने आज भी देहरादून समेत प्रदेश के 6 जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पहाड़ी जनपद पौड़ी में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है। यहां मेहरगांव में एक मकान लैंडस्लाइड में समा गया। इलाके में मलबे की चपेट में आकर तीन लोगों के दबने की सूचना है। राहत और आपदा बचाव दल मौके पर है और रेस्क्यू अभियान चला रहा है। उधर, हरिद्वार में गंगा का पानी चेतावनी निशान के काफी करीब पहुंच गया है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुमखाल के निकट मेहरगांव में मलबे में तीन लोगों के दबने की सूचना मिली है। वहीं सतपुली के समीप बैरगांव में एक महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.