देहरादून, जुलाई 2 -- उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून समेत पांच जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने के कारण चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग पर एहतियातन वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। उत्तराखंड में 30 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और बुधवार तक यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया। इसके बाद से देहरादून सहित कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो ...