देहरादून, मार्च 31 -- Uttarakhand Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, 5 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम लगातार बदलता रहेगा और कई जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में 31 मार्च और 3 अप्रैल को भी मौसम सक्रिय बना रह सकता है। राज्य के अन्य पहाड़ी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। हालांकि 1 और 2 अप्रैल को अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। मैदानी इलाकों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.