रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों शिवम विश्वास और मोहम्मद अरशद का चयन फिग एग्रो जिम्नास्ट वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 29 से 31 मई 2026 तक बर्गास, बुल्गारिया में आयोजित की जाएगी। जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दोनों खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने इसे प्रदेश और जिम्नास्टिक संगठन के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों त्रिलोक जीना, जगदीश बोरा, वरुण निर्माण, पूजा भट्ट, पूर्व अध्यक्ष शिशिर शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने दोनों चयनित जिम्नास्टों को शुभकामनाएं दीं और विश्व कप म...