उत्तराखंड के तीनों विवि में बीएड-एमएड प्रवेश 16 तक
अल्मोड़ा, सितम्बर 10 -- अल्मोड़ा। राज्य के अधीन आने वाले तीनों विश्वविद्यालयों में बीएड व एमएड में प्रवेश आज से शुरू होंगे। प्रवेश की अंतिम तिथि 16 सितम्बर तय की गई है। अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में जाकर प्रवेश ले सकते हैं। एसएसजे विवि की ओर से स्वयं समेत कुमाऊं व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के लिए राज्य स्तरीय बीएड व एमएड परीक्षा कराई थी। अब परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए बुधवार से आवंटन पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक, अभ्यर्थी अपना आवंटन पत्र समर्थ पोर्टल कसे डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने आवंटन पत्र के अनुसार संबंधित संस्थान में आज से 16 सितम्बर तक प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान में उपस्थित होना होगा। प्रवेश के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.