हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) की वैज्ञानिक समीक्षा समिति (एसआरसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति का कार्य स्वास्थ्य अनुसंधान, नीति निर्माण और कार्यक्रमों की वैज्ञानिक समीक्षा करना है। समिति का पुनर्गठन कार्यकारी निदेशक, एनएचएसआरसी की अध्यक्षता में किया गया है। समिति में डॉ. मर्तोलिया को उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र के प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...