नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों से भरा पिकअप वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के जरिए घटना पर दुख व्यक्त किया है और जिला प्रशासन को घायलों के लिए शीघ्र और उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा टिहरी-गढ़वाल जिले में चंबा-कोटी सड़क पर 'नैल' के पास हुआ। इस दौरान चालक ने बोलेरो कैम्पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कि वह बेकाबू होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घायलों को घायलों को DH बौराडी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.