उत्तराखंड के जिम में एक्सरसाइज करते हुए SOG जवान की मौत, अचानक गिरे, फिर नहीं उठे; CCTV में कैद हुई घटना
चंपावत, जून 20 -- उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा शहर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया। यहां पर जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान एसओजी के एक जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई और इस दौरान वह जिम में अचेत होकर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत जवान की पहचान 38 वर्षीय गिरीश भट्ट पुत्र स्व. जयदेव भट्ट के रूप में हुई है, जो कि इसी जिले की टनकपुर तहसील के भजनपुर गांव के रहने वाले थे। बनबसा पुलिस ने शुक्रवार 19 जून को हुई इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी में तैनात गिरीश भट्ट शनिवार दोपहर जिम में व्यायाम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे जिम में ही जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें खटीमा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.