उत्तराखंड के चमोली की टनल में बड़ा हादसा, मलबा और पानी भरा; कई मजदूर फंसे
पूरन भिलंगवाल, अगस्त 13 -- उत्तराखंड में चमोली जनपद के मायापुर (पीपलकोटी) में स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम को अचानक मलबा एवं पानी भर गया, जिसके चलते टनल के अंदर काम कर रहे करीब 20 मजदूर फंस गए। यह घटना गुरुवार शाम लगभग 7:05 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और रात साढ़े आठ बजे तक 16 मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था, जबकि शेष लोगों की तलाश एवं सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अभियान लगातार जारी था। घायलों को इलाज के लिए गोपेश्वर के जिला अस्पताल में भेजा गया है, वहीं चमोली में भेजे गए 5 घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF, ITBP, सेना एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.