देहरादून, जून 23 -- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में नगरसु गुरुद्वारे में पिछले करीब चार दिन से चला आ गतिरोध निहंगों के परिसर खाली करते ही मंगलवार शाम को खत्म हो गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुद्वारे में निहंगों के जिस समूह ने नगरसु गुरुद्वारे में डेरा जमा रखा था, उन्होंने मंगलवार को पंजाब से आए निहंगों के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बाद परिसर खाली कर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारे में मौजूद समूह से मुलाकात की और परिसर खाली करवा लिया। पुलिस ने बताया कि नीचे उतरने से पहले निहंग सिखों की कर्णप्रयाग में हुई घटना में दूसरे पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग मान ली गई है और निष्पक्ष जांच के लिए दोनों मुकदमों को हरिद्वार जिले में स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले के सुलझने के बाद मीडिया से बात करते हुए, पंजाब के पांच सदस्यीय प...