उत्तराखंड के गुरुद्वारे पर 7 निहंग सिखों ने किया कब्जा, सेवादार को बनाया बंधक; इंटरनेट सेवा बंद
रुद्रप्रयाग, जून 21 -- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित नगरासू गुरुद्वारे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि सात निहंग सिखों ने गुरुद्वारे पर कब्जा कर लिया और एक बुजुर्ग सेवादार को बंधक बना लिया। घटना के बाद पुलिस, जिला प्रशासन और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात को काबू में करने की कोशिश में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, निहंग सिखों और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच विवाद के बाद मामला बढ़ गया। आरोप है कि निहंग सिख गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए और परिसर पर नियंत्रण करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ सेवादारों के साथ मारपीट भी हुई। बताया गया कि दो सेवादारों को बंधक बनाया गया था, जिनमें से एक को बाद में छोड़ दिया गया, जबकि एक बुजुर्ग सेवादार अभी भी उनके कब्जे में है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.