मसूरी, फरवरी 1 -- उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने कई पहाड़ी जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल सेंटर ने भी ऊंचे पहाड़ी इलाकों के लिए हिमस्खलन और खराब मौसम के दोहरे खतरे की बात कही है। देहरादून के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। इन जिलों में कुछ जगहों पर खासकर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि देहरादून और नैनीताल जिलों के कुछ ऊंचे इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.