देहरादून, दिसम्बर 13 -- पश्चिमी हिमालय पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी रविवार को भी कुछ जगहों पर मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 3700 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तराखंड में कल यानी रविवार को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.