देहरादून, मई 5 -- उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब मरीजों को महंगे इंप्लांट और दवाओं के लिए बाहर के चक्कर नहीं काटने होंगे। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अमृत फार्मेसी खोलना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी कड़ी में दून अस्पताल में फार्मेसी के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है और जल्द ही अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अमृत फार्मेसी में कैंसर, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं के साथ-साथ घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाले महंगे इंप्लांट बाजार की तुलना में 50 से 70 प्रतिशत तक सस्ते मिलेंगे। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों के क्रम में अस्पताल परिसर में फार्म...