पिथौरागढ़, अप्रैल 20 -- Askot Sanctuary Forests Fire: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित अस्कोट वन्यजीव अभ्यारण्य के जंगलों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले करीब 24 घंटे से जंगल लगातार धधक रहे हैं और कई हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है। आगजनी से दुर्लभ वन्यजीवों पर खतरा मंडरा रहा है। यह अभ्यारण्य उत्तराखंड के राज्यीय पशु और दुर्लभ कस्तूरी मृग के रूप में जाना जाता है। अभ्यारण्य के अंतर्गत कोली कन्याल क्षेत्र में रविवार को लगी आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। चीड़ और बांज के घने जंगलों में लगी आग तेज हवाओं के चलते लगातार फैलती जा रही है। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा शुरू होते ही बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का भी खतराधुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से साफ स्थानीय नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.