देहरादून, मार्च 18 -- देश की सुरक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए उत्तराखंड के सपूतों की याद में छह भव्य शहीद द्वार और स्मारकों का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी इनके लिए बजट प्रस्ताव को मंजूर किया। अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने द्वारों ओर स्मारकों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि इनके लिए चयनित स्थलों में अत्याधुनिक डिजाइन और गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र प्रसाद भट्ट (सेनि), विंग कमांडर निधि बधानी (सेनि) उपस्थित रहे।इनके बनेंगे शहीद द्वार व स्मारक: शहीद नायक गौरी दत्त जोशी-अल्मोडा, शहीद कैप्टन उमेद सिंह महरा (अशोक चक्र)-चंपावत, शहीद राइफलमैन मोहन सिंह-चमोली, शहीद सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.