चम्पावत, अप्रैल 7 -- चम्पावत। उत्तराखंड की भिटौली परंपरा सात समंदर पार जर्मनी पहुंची है। साथ ही पहुंची है खेतीखान में स्थानीय स्तर पर बनाई जाने वाली बर्फी। यहां की बनी बर्फी को जर्मनी के लोगों को इतनी पसंद आई कि उन्होंने खेतीखान ऑनलाइन 50 किलो बर्फी का ऑर्डर दिया है। चम्पावत के खेतीखान निवासी मिठाई के कारोबारी बसंत ओली ने बताया कि मानर गाव निवासी दिवाकर ने जर्मनी के बर्लिन शहर में रहने वाली अपनी बहन विमला को भिटौली के रूप में स्थानीय बर्फी भेजी। बताया कि ने आसपास के लोगों को भिटौली में मिली बर्फी बांटी। उन्होंने बताया कि बर्लिन के लोगों ने बर्फी का स्वाद पसंद आने पर ऑनलाइन मिठाई मंगाई है। जिसके बाद स्थानीय निवासी दिवाकर ने बसंत ओली को 50 किलो बर्फी का ऑर्डर दिया। बसंत ओली ने बताया कि उन्होंने बर्फी बनानी शुरू कर दी है। शीघ्र ही मिठाई जर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.