नैनीताल, जून 3 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के लोक भवन में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूहों की उत्पाद प्रदर्शनी का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवि.) गुरमीत सिंह ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भीमताल, कोटाबाग सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने हस्तशिल्प, ऐपण कला, अचार और बेकरी उत्पादों का प्रदर्शन किया।राज्यपाल ने महिलाओं की उद्यमशीलता की सराहना करते हुए 'लखपति दीदी' महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति अपनी मेहनत से आत्मनिर्भर बन रही है। राज्यपाल ने महिला उद्यमियों को उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग और मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रथम महिला गुरमीत कौर, सीडीओ अरविंद पांडे, सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वा...