बागेश्वर, अप्रैल 30 -- बागेश्वर, संवाददाता। पार्टी कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद की है। सरकार को सर्वसम्मति से महिला आरक्षण कानून 2023 को उसकी भावना के अनुरूप पारित करना चाहिए।

महिला आरक्षण की आवश्यकता उत्तराखंड की महिलाओं को आरक्षण के साथ संरक्षण भी आवश्यक है। आरोप है कि अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी को सरकार अब भी बचाने में लगी है। कहा कि चमोली की पिंकी, हरिद्वार में दलित बेटी और चंपावत की नाबालिग के मामलों में भी भाजपा नेताओं पर आरोप हैं। उत्तराखंड की महिलाएं जंगल ही नहीं, बल्कि घर में भी सुरक्षित नहीं हैं।

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल राज्य के विभिन्न हिस्सों में आए दिन जंगली जानवर महिलाओं को निशाना बना र...