हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश का संगठित गिरोह अब उत्तराखंड में नशा सप्लाई करने के लिए महिलाओं का सहारा ले रहा है। पुलिस की हालिया कार्रवाई में सामने आया है कि बहेड़ी क्षेत्र से संचालित एक नेटवर्क महिलाओं को मोटे मुनाफे का लालच देकर तस्करी के दलदल में धकेल रहा है। पुलिस ने पिछले चार दिनों के भीतर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई दोनों महिलाएं स्मैक की खेप उत्तर प्रदेश के बहेड़ी और बिलासपुर से लेकर आई थीं। पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि गिरोह इन महिलाओं को केवल कैरियर के रूप में इस्तेमाल कर रहा था, ताकि पुलिस की चेकिंग से बचा जा सके। इनकी पहचान कनिका निवासी ट्रांजिट कैंप यूएसनगर और जोया खान निवासी गौजाजाली वनभूलपुरा के रूप में हुई थी।आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.