बरेली, अक्टूबर 17 -- उत्तराखंड की भाजपा सरकार में मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के रिश्ते में आई तल्खी अब घर से निकल थाने तक पहुंच गई है। साहू यूपी में हिस्ट्रीशीटर अपराधी रह चुके हैं। रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में उन्होंने पति के अन्य महिलाओं से संबंध, मारपीट, धोखाधड़ी, जालसाजी, जातिसूचक गालियां देने तथा उनकी हत्या की साजिश रचने जैसे आरोप लगाए हैं। रेखा आर्या से शादी से पहले गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उन पर 39 केस दर्ज हैं। हालांकि पिछले 16 साल से पप्पू गिरधारी पर उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में कोई नया केस दर्ज नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- कहां से आई करोड़ों की संपत्ति, कैबिनेट मंत्री र...