हल्द्वानी, जून 13 -- गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव कमेटी (ईसी) की बैठक हुई। इसमें यूनिवर्सिटी के आगामी सत्र से संचालन, पाठ्यक्रमों की रूपरेखा, फीस निर्धारण और कर्मचारियों की तैनाती जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कुलपति अमित सिन्हा ने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को आगामी अगस्त माह से शुरू कर दिया जाएगा। शुरुआती चरण में चार मुख्य पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिल चुकी है। बैठक में उत्तराखंड के स्थानीय खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं और प्रोत्साहन देने सहित पाठ्यक्रमों की फीस को किफायती और व्यावहारिक रखने पर भी सहमति बनी। इस दौरान खेल निदेशक दीप्ति सिंह, उप कुलपति रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, बैंडमिंटन कोच डीके सेन, ओलंपियन राजेन्द्र सिंह रावत, उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बे...