उत्तराखंड की पहली रामसर साइट पर कब्जे की जंग
विकासनगर, जून 9 -- मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। लेकिन विकासनगर तहसील के अंतर्गत आने वाले आसन नदी क्षेत्र से सामने आ रही स्थिति सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। यह क्षेत्र उत्तराखंड की पहली और एकमात्र अंतरराष्ट्रीय रामसर साइट आसन कंजर्वेशन रिजर्व से जुड़ा हुआ है, जो प्रवासी पक्षियों और पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। आरोप हैं कि इस अति-महत्वपूर्ण क्षेत्र में हजारों बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और खेती का खेल लगातार जारी है, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव और हिंसक झड़पों की घटनाएं भी सामने आ रही हैं。 यह भी पढ़ें- भूमि मापी को लेकर न्यायालय आदेशों की अनदेखी का लगाया आरोपभूमि सीमांकन की स्थिति बीते वर्ष राजस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.