उत्तराखंड की टीम ने देखी लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था
लखनऊ, सितम्बर 25 -- 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था दूसरे नगर निकायों के लिए सीख बन रही है। उत्तराखंड के विभिन्न नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की टीम 23 से 25 सितंबर तक लखनऊ में स्वच्छता व्यवस्था और कार्यप्रणाली समझने पहुंची। टीम ने महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। घर-घर कूड़ा उठाने, स्रोत पर कचरा अलग करने, पुराने कूड़े के निस्तारण, गंदे पानी के प्रबंधन और कचरे से उपयोगी वस्तुएं तैयार करने पर चर्चा हुई।
टीम का निरीक्षण टीम ने शिवरी स्थित कूड़ा प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। यहां नारियल के खोल से तैयार किए जा रहे उपयोगी उत्पादों की जानकारी ली और इस पहल की सराहना की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.