उत्तराखंड की जेलों में गूंजेगी सिवान के लाफिंग बुद्धा की हंसी
सीवान, सितम्बर 19 -- नीरज पाठक, सीवान। सीवान के गौरव और लाफिंग बुद्धा के नाम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले नागेश्वर दास की हंसी, प्रेरणा और सकारात्मक सोच का संदेश एक बार फिर उत्तराखंड की जेलों में गूंजने जा रहा है। हल्द्वानी जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने कैदियों के आत्म-सुधार, सकारात्मक सोच और जीवन में बदलाव के उद्देश्य से लाफिंग बुद्धा नागेश्वर दास को विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम की विशेषताएँ लाफिंग बुद्धा नागेश्वर दास पिछले कई वर्षों से बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों की जेलों में कैदियों के बीच हंसी, प्रेरणा, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन का संदेश पहुंचा रहे हैं। बिहार की समस्त जेलों में उन्होंने लगातार करीब पांच वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। इनके कार्यक्रम से कई सारे कैदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.