देहरादून, अक्टूबर 16 -- उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए अपनी निजी जिंदगी की पीड़ा के बारे में बताती नजर आ रही हैं। मामला उनके पारिवारिक जीवन से जुड़ा है, इस दौरान उन्होंने अपने पति गिरधारीलाल साहू पर बेवफाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले को लेकर उन्होंने अपने पति के खिलाफ देहरादून के गढ़ी कैंट थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। केस रजिस्टर कराने के बाद रेखा आर्य की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। अपने आरोपों को लेकर राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें उन्होंने कहा, 'आज मैं आपको सम्मुख एक ऑडियो को लेकर आई हूं, इस ऑडियो ने मुझे झकझोर दिया है। मेरे रिश्ते...