मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार की बेटियों के संबंध में आपत्तिजनक बयान देने को लेकर उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारीलाल साहू के विरुद्घ शनिवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-प्रथम पश्चिमी के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। परिवाद सदर थाना के लहलादपुर पताही निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। कोर्ट ने परिवाद की सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तिथि तय की है। परिवाद में कहा गया है कि दो जनवरी को इंटरनेट मीडिया पर गिरधारीलाल साहू का बयान प्रसारित किया गया। इसमें उन्होंने बिहार की बेटियों को लेकर जानबूझकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उनका बयान पूरे महिला समाज को अपमानित करने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...