उत्तराखंड की ओर मॉनसून; इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 2 जुलाई तक का अपडेट
देहरादून, जून 28 -- उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून का उत्तरी हिस्सा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी से होकर गुजर रहा है। अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इससे उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों पर नजर बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तूफानी हवाओं की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.