देहरादून, अक्टूबर 14 -- नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि वे उत्तराखंड को समझने के बाद ही प्राथमिकताएं तय कर पाएंगे। डॉ. बिसेन के मुताबिक वे सिर्फ एक बार तीन साल पहले उत्तराखंड में हरिद्वार-रुड़की के दौरे पर आए थे। मीडिया से बातचीत में डॉ. बिसेन ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि यह खबर उनके लिए अविश्वसनीय है। कहा कि यह भाजपा ही है जो चौंकाती है। राज्यपाल नियुक्त होने की घोषणा के बाद से मंगलवार को दिनभर डॉ. बिसेन का मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में स्वागत किया गया। पार्टी और उनके समर्थकों ने नई जिम्मेदारी के लिए उनका सम्मान किया। व्यस्तता के बीच डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान से फोन पर बात की। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को मिले नए गवर्नर, कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन? ऐसा रहा है राजनीतिक सफर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ...