उत्तराखंड का बेटा दुनिया के सात श्रेष्ठ शिखर छूने से बस एक कदम पीछे
देहरादून, जून 21 -- देहरादून। उत्तराखंड के युवा पर्वतारोही आकाश नेगी (35 वर्ष) ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आकाश ने 19 जून को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 से 8 बजे के बीच शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। उनका अगला लक्ष्य अंटार्कटिका की सर्वोच्च चोटी माउंट विन्सन को फतह करना है। यदि उनका यह अभियान भी सफल रहता है तो वह सेवन समिट्स चैलेंज पूरा करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय और ताशी नुंग्शी मलिक बहनों के बाद दूसरे उत्तराखंडी पर्वतारोही होंगे। रुद्रप्रयाग जिले के चोपता जाखणी गांव मूल निवासी आकाश नेगी वर्तमान में न्यूयॉर्क (अमेरिका) में निवास करते हैं। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही प्रतिष्ठित 'सेवन समिट्स चैलेंज' के तहत सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों में से छह पर सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.