उत्तराखंड कांग्रेस में सांगठनिक सुस्ती कायम, गणेश गोदियाल को अब तक नहीं मिल सकी नई टीम
देहरादून, जून 17 -- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस में सांगठनिक सुस्ती बरकरार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की नियुक्ति के करीब सात माह बाद भी कार्यकारिणी 'श्रीगणेश' से आग नहीं बढ़ पाई है। सेनापति गणेश गोदियाल को कार्यकारिणी न मिलने से संगठन रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। इस बीच, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के 17 जून से दो दिवसीय देहरादून दौरे पर सभी निगाहें टिकी हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान नई टीम का ऐलान हो सकता है। यह भी पढ़ें- कैसे राहुल गांधी के नाम पर पूरी उत्तराखंड कांग्रेस से 'ठगी', अध्यक्ष ने सब बताया कांग्रेस के भीतर सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि पिछले अध्यक्ष का पूरा कार्यकाल ही बिना कार्यकारिणी के बीत गया था। इस बार भी सात महीने का लंबा समय बीत चुका है और इंतजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.