गाजियाबाद, नवम्बर 12 -- उत्तराखंड के लोगों को गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं मिल पा रहा है। यहां के निजी अस्पतालों में उत्तराखंड मूल के आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा। इसके चलते उन्हें मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही, जिससे परिजनों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। गाजियाबाद में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं। उनके आयुष्मान कार्ड भी मूल पते के ही बने हुए हैं। नए नियमों के मुताबिक, अब उत्तराखंड के मरीजों को अपने मूल जिले से रेफर लेटर लाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद ही कार्ड से इलाज मिल सकेगा। नए नियम से मरीजों को न केवल इलाज मिलने में देरी हो रही, बल्कि उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। सिद्धार्थ विहार निवासी देवभूमि उत्तराखंड समिति के सचिव नंद नेगी का कहना है कि उत्तराखंड सरकार इस नियम पर पुनर्विचार करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.