देहरादून, मार्च 27 -- उत्तराखंड में देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराना हत्याकांड में गुरुवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। घटनास्थल से जुड़े बाबा की रसोई रेस्टोरेंट और इसके पास स्थित चंपारण होटल को सील कर दिया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि विवाद में हमले की शुरुआत यहीं से हुई थी। इन दोनों के देर रात तक खुलने की शिकायत भी पुलिस को मिल रही थी। वहीं, इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी अंकित भारद्वाज निवासी नूतन नगर थाना सिविल लाइन जिला गया बिहार (19) वर्ष हाल पता जीआरडी के पीछे गहरी गांव को नंदा की चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस मामले के अहम आरोपी दून पुलिस की पकड़ से दूर हैं। घटना के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस बाकी 11 नामजद और अन्य अज्ञात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.