उत्तराखंड: राज्य कर विभाग में 13 कर्मचारियों को पदोन्नति, बने राज्य कर अधिकारी
देहरादून, जुलाई 1 -- देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर विभाग में लिपिक एवं वैयक्तिक सहायक संवर्ग के 13 कर्मचारियों को पदोन्नत कर राज्य कर अधिकारी बनाया गया है। राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन ने इस संबंध में पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की संस्तुति एवं शासन के निर्देशों के क्रम में चयन वर्ष 2025-26 के तहत यह पदोन्नतियां की गई हैं। सभी पदोन्नत अधिकारियों को लेवल-सात के रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है। पदोन्नत होने वालों में वीरेन्द्र सिंह रावत, वर्षा भट्टाचार्य, उमादत्त जुगरान, भूपेन्द्र सिंह भंडारी, मनमोहन सिंह नेगी, अनुज कुमार जैन, दिनेश रावत, अजय कुमार, रीता रानी, कमला बिष्ट, रघुवीर सिंह, किशन सिंह पुंडीर और मदन लाल सपरा शामिल हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: राज्य कर विभाग में 13 कर्मचारियों को पदोन्नति, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.