वरिष्ठ संवाददाता, जून 1 -- उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज ने मई के महीने में सर्दियों जैसी गुलाबी ठंड का अहसास करा दिया है। प्रदेशभर में हो रही झमाझम बारिश और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पिछले 24 घंटों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों में पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। तपती गर्मी के बीच अचानक लौटी इस ठंड के कारण लोगों को अलमारियों से पूरी बांह की शर्ट और हल्की विंड चीटर (जैकेट) निकालने पर मजबूर होना पड़ा है। राजधानी देहरादून में तो महज 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 7.2 डिग्री की भारी कमी दर्ज की गई है।दून में तो नई टिहरी और मुक्तेश्वर में 10 डिग्री नीचे गिरा पारा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से बेहद कम र...