गोपेश्वर, अगस्त 31 -- उत्तराखंड के चमोली जिले में ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर एक मोटर योग्य पुल रविवार तड़के भारी बारिश के कारण बह गया। इस हादसे से नीती घाटी के सीमा क्षेत्र में स्थित दर्जनों गांव सड़क संपर्क से कट गए हैं। यह इलाका चीन सीमा से काफी करीब है। भूस्खलन और भारी बारिश से बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी दो जगह बंद है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण टमक नाले में पानी का बहाव बढ़ गया और सुबह लगभग 2 बजे पुल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह क्षेत्र धौलिगंगा नदी के किनारे स्थित है, जो अलकनंदा नदी की सहायक नदी है। यह भी पढ़ें- बारिश बनी काल, पति-पत्नी समेत तीन की चिताएं साथ जलीं, दो अब भी लापता इस बीच, चमोली और ज्योतिर्मठ के बीच बदरीनाथ नेशनल हाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.