कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी डिग्री मामले में अब एसआईटी की टीमें उत्तराखंड, सिक्किम और झारखंड का रुख करेंगी। टीमें आज या कल में रवाना होंगी। अब तक पांच निजी डिग्री कॉलेजों की 136 डिग्रियां फर्जी मिल चुकी हैं। वहीं सीएसजेएमयू यूनिवर्सिटी से एसआईटी ने छात्रों की डिटेल मांगी है। किदवईनगर पुलिस ने गोशाला चौराहे के पास स्थित शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन में दबिश देकर चार युवकों को फर्जी डिग्रियों के साथ गिरफ्तार किया था। मास्टरमाइंड शैलेंद्र कुमार ओझा समेत चार को जेल भेजा जा चुका है। इनके पास से 14 यूनिवर्सिटी की 900 से ज्यादा डिग्रियां, अंकपत्र और माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिले थे। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी की पांच टीमें फरीदाबाद की लिंग्या, हापुड़ की मोनाड, अलीगढ़ की मंगलायतन, सहारनपुर की ग्लोकल और फिरोजाबाद की जेएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.