उत्तराखंड, यूपी और NCRTC में सहमति, लक्ष्मणझूला तक बढ़ेगा RRTS नेटवर्क
नई दिल्ली, जून 19 -- मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन चलाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के बाद उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के बीच आरआरटीएस नेटवर्क को ऋषिकेश तक विस्तारित करने पर सहमति बन गई है। अब करीब 150 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित ट्रैक के लिए डीपीआर सर्वे जल्द शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी और तीर्थयात्रियों, पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी। फिलहाल नमो भारत ट्रेन दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक संचालित हो रही है। प्रस्तावित विस्तार के तहत नया ट्रैक मोदीपुरम से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार होते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.