देहरादून, अगस्त 22 -- देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार को उत्तरांचल सिल्वर जुबली रन 2026 का आयोजन किया गया। सुबह पांच बजे से विश्वविद्यालय परिसर में देशभक्ति गीतों और धावकों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने चकराता रोड पर 11 किलोमीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दौड़ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। नशामुक्त देवभूमि, न्याय और मानवता जैसे उद्देश्यों के लिए आयोजित यह दौड़ युवाओं की ऊर्जा के सकारात्मक उपयोग का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ जिस भावना के साथ किया जा रहा है, वह अनुकरणीय है।

विश्वविद्यालय की स्थापना विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. राजेश ब...