उत्तरांचल संपर्क क्रांति के रुड़की पहुंचने से चौंक गए यात्री, काठगोदाम से दिल्ली आने में दोगुना समय लगा
नई दिल्ली, जून 17 -- काठगोदाम से दिल्ली आने वाली उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार यात्री मंगलवार को रुड़की पहुंचने पर चौंक गए। उनका आरोप है कि मुरादाबाद से अमरोहा मार्ग के बजाय ट्रेन रुड़की-देवबंद रूट पर डायवर्ट कर दी गई। पौने सात घंटे का सफर दोगुना हो गया। घंटों जगह-जगह ट्रेन रुकने के कारण यात्री गर्मी से परेशान रहे। रेलवे ने मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच आटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग कमिशनिंग कार्य के लिए रूट डायवर्जन की पूर्व सूचना प्रसारित करने का दावा किया है, लेकिन यात्रियों ने मैसेज या दूसरे माध्यमों से पूर्व सूचना से इनकार किया है। ट्रेन में सफर कर रहीं शोभना ने बताया कि उन्होंने सोमवार को ही टिकट आरक्षित किया था, लेकिन उन्हें रूट डायवर्ट की सूचना नहीं दी गई। मुरादाबाद से ट्रेन को वाया रुड़की होकर करीब 150 किलोमीटर लंबे डायवर्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.