उत्तरांचल संगम और पंतनगर विश्वविद्यालय ने लिया हरित संकल्प
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- पंतनगर, संवाददाता। हरेला पर्व के अवसर पर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रहे 'हरित यज्ञ' अभियान के तहत उत्तरांचल संगम, पंतनगर ने वृहद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उत्तरांचल संगम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छोटी मार्केट के पीछे पौधरोपण कर 'एक सदस्य-एक पौधा, हरित पंतनगर हमारा संकल्प' का संदेश दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से संगठन को 100 पौधे उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में उत्तरांचल संगम के पदाधिकारी गिरधर सिंह, दीपक देउपा, मदन सिंह मेहरा, गिरीश मेहरा और जीवन सिंह नेगी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों से पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- माया देवी विश्व विद्यालय में पौधे रोपे गए वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.