देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एवं अटल कम्यूनिटी इनोवेशन सेंटर के तत्वावधान में गुरुवार को दो दिवसीय 'किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी' का शुभारंभ हुआ। 'विकसित कृषि-आत्मनिर्भर भारत' विषय पर आधारित इस मेले में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 2030 तक प्रदेश में 50 प्रतिशत जैविक खेती का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने ड्रोन तकनीक और डिजिटल परामर्श के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने किसानों को नकदी फसलों और ऑर्गेनिक उत्पादों के जरिए अपनी आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर 'मृदा स्वास्थ्य कार्ड' का विमोचन किया गया और पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मेले में विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.