देहरादून, जून 22 -- देहरादून। उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च प्रेमनगर देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य जीवनभर शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखने में योग के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च के निदेशक डॉ अमित भट्ट के स्वागत संबोधन से हुआ। योग प्रशिक्षक रोहन रावत ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाया। इस दौरान डॉ उर्वी दवे, डॉ सुनीता फोनिया, डॉ श्वेता वर्मा, डॉ ज्योति नेगी, डॉ रूपाली पुरोहित, डॉ कोमल, डॉ कंचन, डॉ सतविंदर कौर, डॉ कोमल धीमान, डॉ दीपक, डॉ मीना, ...