देहरादून, नवम्बर 19 -- उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने वैश्विक क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में देश भर में 51वीं रैंक पाई है। इसमें दुनिया के 1,994 और भारत के 103 संस्थान शामिल थे। विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 'नॉलेज एक्सचेंज', 'इक्वालिटी' और 'गवर्नेंस' जैसे महत्वपूर्ण सूचकांकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत उत्तरांचल विश्वविद्यालय उत्तराखंड के संस्थानों में भी शीर्ष पर रहा। यह रैंकिंग लंदन स्थित क्यूएस संगठन द्वारा जारी की जाती है, जिसे वैश्विक स्तर पर अत्यंत विश्वसनीय माना जाता है। इस उपलब्धि पर उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता जोशी, कार्यकारी निदेशक डॉ. अभिषेक जोशी, कुलपति प्रो. धरम बुद्धि, उप कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा और रजिस्ट्रार डॉ. अनुज कुमार राणा ने विश्वविद्यालय समुदाय को बधाई दी। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.