रिषिकेष, फरवरी 12 -- उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ, विद्युत वितरण खंड ऋषिकेश/डोईवाला से जुड़े कर्मचारियों ने विद्युत संशोधन बिल-2025 और निजीकरण के विरोध में एक दिन का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी विद्युत कंपनियों को ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए औने-पौने दामों में बेचने की तैयारी कर रही है। कार्य बहिष्कार के दौरान संघ से जुड़े कर्मचारी विद्युत वितरण खंड कार्यालय, शैल विहार ऋषिकेश पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष यशवंत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी विद्युत कंपनियों का निजी हाथों में हस्तांतरण करने की तैयारी कर रही है, जिससे कुछ चुनिंदा निजी पक्षों को फायदा पहुंचने की आशंका है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो वह समय दूर नहीं जब देश की अधिकांश सरकारी कंपनियां ठेकेदारों और...