नैनीताल, अप्रैल 16 -- भवाली, संवाददाता। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ क्षेत्रीय प्रबंधन समिति शाखा की गुरुवार को भवाली डिपो में बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।चुनाव प्रक्रिया के तहत सीमा सिंह को अध्यक्ष, सूरज मेहरा को शाखा मंत्री, सीमा आर्या को कोषाध्यक्ष, जबकि हेमंत कुमार और दीपक कुमार को क्षेत्रीय सदस्य चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक नवीन नेगी, वीरेंद्र बिष्ट और त्रिभुवन पांडे की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन शाखा मंत्री सूरज मेहरा ने किया। इस अवसर पर ललित मोहन पांडे, नरेंद्र कुमार पलड़िया, निर्मल भट्ट, सुरेखा जोशी, भगवती पांडे, धनी देवी, हेमंत कुमार, लालू प्रसाद, दीवान राम, उमेश कांडपाल, पुरुषोत्तम कुमार और जगदीश चंद्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...