उत्तरसेरथू में जहरीले सांप के डंसने से वृद्ध की मौत
जहानाबाद, सितम्बर 26 -- काको ,निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के उत्तरसेरथू गांव में शुक्रवार रात जहरीले सांप के डंसने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय मंगल बिंद के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, मंगल बिंद रात में अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उनकी नींद खुली तो उन्होंने सांप को भागते हुए देखा और शोर मचाकर परिजनों को जगाया। इसके बाद परिजन उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। इस दौरान उनकी स्थिति लगातार बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन मंगल बिंद को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पाली थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.