उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में गुरुआ के युवक की मौत
गया, मई 22 -- गुरुआ, एक संवाददाता। गुरुआ थाने के विशुनपुर गांव के विनय कुमार (29) की मौत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में हो गई। पूर्व मुखिया रामजी मांझी ने बताया कि रामनंदन पासवान का पुत्र विनय कुमार डाक पार्सल की गाड़ी चलाता था। वह वाहन को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर गया था। उसकी गाड़ी में एक टेलर ने टक्कर मार दी। इससे घटना स्थल पर ही विनय की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम छा गया। शव के विशुनपुर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। यह भी पढ़ें- उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में गुरुआ के युवक की मौत परिजनों ने अंतिम संस्कार दुर्वासा नगर भूरहा में कर शुक्रवार को किया। यह भी पढ़ें- ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो रिश्तेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.