भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा का उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य चल रहा है, लेकिन मॉर्क्स फाइल नहीं होने से मूल्यांकन प्रभावित हो गया है। इसकी वजह परीक्षा विभाग में फोटो कॉपी मशीन का कॉटेज खत्म होना बताया गया है। विवि द्वारा मॉर्क्स फाइल नहीं भेजे जाने से परेशानी हो रही है। केंद्र के एक शिक्षक ने बताया कि 30 कॉलेजों में 12 कॉलेज का ही मॉर्क्स फाइल भेजा गया था। शिक्षक के मुताबिक एमआईसी व एमडीसी एक के कॉपी मूल्यांकन कार्य रोका गया है। उधर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि कॉटेज उपलब्ध कराया जा रहा है। मूल्यांकन प्रभावित नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.