उत्तरपुस्तिकाओं की खरीद के लिए लोकभवन से मांगी अनुमति
भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में सत्र नियमित करने के उद्देश्य से लगातार परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है। आगे भी कई परीक्षाओं का आयोजन होना है। परीक्षा विभाग द्वारा यूजी, पीजी, प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स के विभिन्न सत्रों की परीक्षाएं होनी है। इसको लेकर काफी संख्या में उत्तरपुस्तिकाओं की खरीद होनी है। इसके लिए विवि प्रशासन ने लोकभवन से अनुमति मांगी है। कुलसचिव प्रो. रामाशीष पूर्वे ने राज्यपाल के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि परीक्षाओं के ससमय संचालन के लिए विभिन्न प्रकार की सादी उत्तरपुस्तिकाओं की आपूर्ति पूर्व में चयनित एल-1 संवेदक से अपडेट प्रस्तावित दर पर करवाने की अनुमति मांगी है। यह भी पढ़ें- दो खबरें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.